महामना मदन मोहन मालवीय जी अपने नाम में मालवीय कैसे लिखते थे ?

महामना मदन मोहन मालवीय जी अपने नाम में मालवीय कैसे लिखते थे ?

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक महान पंडित मदन मोहन मालवीय जी थे । इनका गोत्र तो भरद्वाज था, और चतुर्वेदी इनका आस्पद था । इनके पितामह थे पंडित प्रेमधर जी चतुर्वेदी और इनके पिता जी का नाम था पंडित ब्रजनाथ चतुर्वेदी । माता जी का नाम था मूना देवी । मालवीय जी के पितामह एवं पिताजी अपने को चतुर्वेदी लिखते और कहते रहे । फिर क्यों श्री मदनमोहन मालवीय जी अपने को भरद्वाज गोत्रीय चतुर्वेदी न लिखकर “मालवीय” लिखना शुरू किए ? और इसी नाम से वे जग जाहीर हुए ।

‘मालवीय’ का अर्थ है ‘मालवा का’ यानि की मालवा का रहने वाला । किसी समय (1449) में मलवीय जी के पूर्वज मुसलमान शासकों के अत्याचार से पीड़ित होकर मालवा को छोड़कर उतर प्रदेश के नगरों में बस गए – कुछ लखनऊ में, कुछ मिर्जापुर में और कुछ प्रयाग में आकर बसे। मालवीय जी के पुरखे प्रयाग में बसे और अपने को चतुर्वेदी कहकर प्रसिद्ध किया ।

इस रहस्य का एक कारण मालूम होता है । मालवीय जी यह नही चाहते थे की उत्तर प्रदेश में रहने के कारण लोग उन्हें ‘मथुरा के चौबे’ समझ लें । मालवीय जी इस बात की चिंता करते रहे कि मालवा से उनका संबंध भूल से भी न लोगों के दिलों से मीट जाए । जिस श्रीगौड़ वंशीय ब्राम्हण परिवार में मालवीय जी का जन्म हुआ था उसे लोग बाद में भुला न दें, इसलिए वे अपने को मालवीय लिखने लगे । मलवीय जी यह भी नही चाहते थे कि मालवा के श्रीगौड़ ब्राम्हणों से उनका कोई संबंध न रह जाए । बाद में उन्होंने सात व्यक्तियों का एक शिष्ट मण्डल मालवा भेजा और मालवा के श्रीगौड़ ब्राम्हणों को अपने घर में आमंत्रित कर उन्हें भोजन कराया । जो लोग मालवा से आए भागकर उत्तर प्रदेश के प्रयाग आदि नगरों में आ बसे थे, उनका मालवा से संबंध था । इसी बात पर जोर देने के लिए मालवीय जी ने अपने को मालवीय कहना आरंभ किया ।

श्रीगौड़ यदपि मालवा से आए थे, लेकिन मालवीय जी रोटी-बेटी का संबंध पंच गौड़ में करने के पक्ष में थे । इसलिए संभव है कि उन्होनें आदि में मालवा के श्रीगौड़ ब्राम्हणों से अपना संबंध फिर से स्थापित किया । पंच गौड़ ब्राम्हण की संख्या बहुत बड़ी है, और पंच-गौड़ ब्राम्हण की कन्या का विवाह उसी की बिरादरी में आसानी से हो सकता है । इस संबंध में उनके क्या विचार थे, यह इसी से प्रकट है कि उन्होंने अपनी एक पौत्री का अंतर्जातीय विवाह किया था ।

वे हिन्दू समाज में सुधार करने के पक्षपाती थे, लेकिन वह वहीं तक जाने के लिए तैयार थे, जिसको वह शास्त्र-सम्मत और विधि-विहित मानते थे । हिन्दू समाज में धीरे-धीरे सुधार करना वह चाहते थे । वह क्रांति के नही बल्कि विकास के पुजारी थे । उनका कहना है कि यदि भारत को सभ्य संसार की बराबरी करी है तो समाज में सुधार की गति तीव्र होनी चाहिए ।

                                                                                                           
              लेखक              
धमेन्द्र भाई 
गाँव-सिवन, पोस्ट- धनेज, 
थाना- करगहर , जिला- रोहतास  
मो- 8115073618, 9471836040 


Comments

Popular posts from this blog

प्यासे पंछियों और जानवरों की आवाज

जब कोई दाहिने गाल पर तमाचा मारे, तो बायां गाल सामने कर दें

हमारे गांवों का पुनर्निर्माण, अध्याय-2, भाग-2 - ग्राम-स्वराज्य