Posts

Showing posts from February, 2021

घमंडी कौवा

Image
घमंडी का सर हमेशा नीचा होता है। घमंडी कौवा हंसों का एक झुण्ड समुद्र तट के ऊपर से गुज़र रहा था , उसी जगह एक कौवा भी मौज मस्ती कर रहा था . उसने हंसों को उपेक्षा भरी नज़रों से देखा “तुम लोग कितनी अच्छी उड़ान भर लेते हो !” कौवा मज़ाक के लहजे में बोला, “तुम लोग और कर ही क्या सकते हो बस अपना पंख फड़फड़ा कर उड़ान भर सकते हो ।  क्या तुम मेरी तरह फुर्ती से उड़ सकते हो ? मेरी तरह हवा में कलाबाजियां दिखा सकते हो ? नहीं , तुम तो ठीक से जानते भी नहीं कि उड़ना किसे कहते हैं ।” कौवे की बात सुनकर एक वृद्ध हंस बोला ,” ये अच्छी बात है कि  तुम ये सब कर लेते हो , लेकिन तुम्हे इस बात पर घमंड नहीं करना चाहिए ।” ” मैं घमंड – वमंड नहीं जानता , अगर तुम में से कोई भी मेरा मुकाबला कर सकत है तो सामने आये और मुझे हरा कर दिखाए ।” एक युवा नर हंस ने कौवे की चुनौती स्वीकार कर ली ।यह तय हुआ कि प्रतियोगिता दो चरणों में होगी , पहले चरण में कौवा अपने करतब दिखायेगा और हंस को भी वही करके दिखाना होगा और दूसरे चरण में कौवे को हंस के करतब दोहराने होंगे । प्रतियोगिता शुरू हुई । पहले चरण की शुरुआत  कौवे ने की और एक...

लोटे की चमक

प्रत्येक व्यक्ति को नित्य अपनी बुराइयों को दूर करने का प्रयास करते रहना चाहिए। प्रत्येक कार्य चाहे वह छोटा ही क्यों न हो पूर्ण मनोयोग से करना चाहिए। लोटे की चमक एक समय की घटना है। ‘श्री रामकृष्ण परमहंस रोज बहुत लगन से अपना लोटा राख या मिट्टी से मांजकर खूब चमकाते थे। श्री परमहंस का लोटा खूब चमकता था। उनके एक शिष्य को श्री रामकृष्ण द्वारा प्रतिदिन बहुत मेहनत से लोटा चमकाना बड़ा विचित्र लगता था। आख़िर उससे रहा नहीं गया। एक दिन वह श्री रामकृष्ण जी से पूछ ही बैठा, “महाराज! आपका लोटा तो वैसे ही खूब चमकता है। इतना चमकता है कि इसमें हम अपनी तस्वीर भी देख ले। फिर भी रोज-रोज आप इसे मिट्टी, राख और जून से मांजने में इतनी मेहनत क्यों करते है?” गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस मुस्कुरा उठे हँसकर बोल, “इस लोटे की यह चमक एक दिन की  मेहनत से नहीं आई है; इसमें आई मैल को हटाने के लिए नित्य-प्रति मेहनत करनी ही पड़ती है। ठीक वैसे ही जैसे जीवन में आई बुराइयों, बुरे संस्कारों को दूर करने के लिए हमें रोजाना ही संकल्प करना पड़ता है। संकल्प को अच्छे चरित्र में बदलने के लिए हमें रोजाना के अभ्यास से ही दुर्गुणों का ...